माया नगरी के सम्राट
हिन्दी साहित्य की कहानी विधा में उभरता युवा हस्ताक्षर ‘ चन्द्रभान राही ‘ जिनके अब तक पांच कहानी संग्रह,एक उपन्यास,एक कविता संग्रह,विज्ञान की ज्ञानवर्धक दो पुस्तकों के अलावा बालोपयोगी लगभग पचास पुस्तकें प्रकाशित हुई है,अब बाल उपन्यास ‘ माया नगरी के सम्राट ‘ पर काम कर रहे हैं। जिसमें तिलस्म को आधार मानकर एक विस्तृत स्वरूप का बाल उपन्यास,जिसमें 25वीं सदी के मानव को 21 वी सदी में पैदा होना दर्शाया गया है,जो विज्ञान के चमत्कार के साथ,दमपिशाच,दानव और नेक आत्माओं के कारनामों का विस्तारपूर्वक वर्णन दिखाया गया है।
बाल उपन्यासों के क्षे़त्रों में एक उत्कृष्ट उपन्यास है। ‘ माया नगरी के सम्राट ‘ के प्रकाशन के लिए प्रकाशक अभी से ही लगातार चन्द्रभान राही से सम्पर्क कर रहे है।
ऐसी मान्यता है कि यह उपन्यास बाल साहित्य जगत में एक अमिट स्थान बनाएगा।
.सम्पादक,चौपाल