तस्लीमा की हत्या की धमकी

हैदराबाद. आंध्रप्रदेश विधानसभा में एमआईएम नेता ने बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन को जान से मारने की धमकी दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने नेता की शिकायत पर तस्लीमा के खिलाफ संप्रदायों के बीच गलत भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि एमआईएम के अकबरुद्दीन उवैसी की शिकायत पर लेखिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले तस्लीमा पर मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने हमला भी किया था।

पुलिस ने बताया कि अकबरुद्दीन ने शिकायत में कहा है कि तस्लीमा अपने इस्लाम विरोधी लेखन और वक्तव्यों से समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचा रही हैं। अकबरुद्दीन ने कहा है कि अगर तस्लीमा दोबारा हैदराबाद आती हैं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। गौरतलब है कि अकबरुद्दीन आंध्रप्रदेश विधानसभा में एमआईएम के नेता हैं।

Published in: on August 12, 2007 at 2:56 am

The URI to TrackBack this entry is: http://choupal.wordpress.com/2007/08/12/%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%80/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment