मेरे बारे में

पाठक मेरी रचनाओं तथा जानकारी के लिए निम्‍न ब्‍लाक देखना न भूलें :-

http://shankarsonane.blogspot.com

http://shankarsonane.wordpress.com

तथा

साहित्‍यकारों के फोटो एलबम  के लिए नीचे दिए पते पर क्लिक करें–

http://drshankarsonane.picsquare.com/album/Default%20Album

                                                                                                 

Published in: on February 18, 2008 at 5:22 pm Comments (0)

भगवत रावत का काव्‍य पाठ

भोपाल दिनांक 18 फरवरी 2008 को भारत भवन में शाम 5-30बजे ठसाठस भरे हॉल में जनकवि भगवत रावत की कविताओं पर रंगमंडल व्‍दारा नाटय प्रस्‍तुति दी जाएगी तथा इस अवसर पर उनकी कविताओं का पाठ किया गया। भगवत रावत पर केन्द्रित राग भोपाली पत्रिका तथा उन पर केन्द्रित पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया ।

फोटो एलबम  के लिए नीचे दिए पते पर क्लिक करें  http://drshankarsonane.picsquare.com/album/Default%20Album             

 

Published in: on February 16, 2008 at 11:12 am Comments (0)

अजित हर्षे का कथा पाठ

 अजित हर्षे का कथा पाठभोपाल दिनांक- 16 फरवरी 2008 : सरोकार सहकारिता के आयोजन के तहत पहले पहल,समता टस्‍ट तथा मप्र हिन्‍दी साहित्‍य सम्‍मेलन के तत्‍वाधान में अजित हर्षे का कथा पाठ रखा गया है।  इस अवसर पर उनके प्रथम कथा संग्रह प्रेम,सपना और मृत्‍यु का लोकार्पण भोपाल के स्‍वराज भवन में स्‍वयं प्रकार की अध्‍यक्षता में प्रख्‍यात कवि लीलाधर मंडलोई व्‍दारा किया गया । इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि एवं आलोचक पूर्णचन्‍द्र रथ,रजेन्‍द्र दानी ,कथाकार मुकेश वर्मा तथा चौपाल के सम्‍पादक डा शंकर सोनाने उपस्थित थे ।

Published in: on at 11:06 am Comments (0)

मंजूर एहतेशाम सम्‍मानित

मंजूर एहतेशाम सम्‍मानितभोपाल दिनांक: 14 फरवरी 2008 : टीटीटी आई सभागार,भोपाल के सभागार में मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल महामहिम डा बलराम जाखड के मुख्‍य आतिथ्‍य में श्री सुभाष यादव की अध्‍यक्षता में सुपरिचित साहित्‍यसेवी मंजूर एहतेशाम को गंगाप्रसाद श्रीवास्‍तव स्‍मृति सम्‍मान प्रदान किया गया ।

Published in: on at 11:04 am Comments (0)

बटुक चतुर्वेदी दोबारा अध्यक्ष

मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज दिनांक 10 फरवरी 2008 को भोपाल स्थित हिन्दी भवन में किया गया । श्री बटुक चतुर्वेदी दोबारा मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए । नरेश मेहता कक्ष में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धनदास मेहता ने की । ऋषि श्रृगांरी व्दारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । खचाखाच भरे कक्ष में श्री बटुक चतुर्वेदी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने पर अनेक साहित्यकारों व्दारा श्री बटुक चतुर्वेदी को बधाई दी गई । श्री चतुर्वेदी ने शीघ्र ही अपना पदभार संभाला तथा लेखक संघ को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लिया । चौपाल परिवार ओर से श्री बटुक चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई ।                                          –.डा शंकर सोनाने,सम्पादक चोपालफोटो एलबम  के लिए नीचे दिए पते पर क्लिक करें  http://drshankarsonane.picsquare.com/album/Default%20Album             

Published in: on February 10, 2008 at 4:39 pm Comments (0)