बटुक चतुर्वेदी दोबारा अध्यक्ष
मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज दिनांक 10 फरवरी 2008 को भोपाल स्थित हिन्दी भवन में किया गया । श्री बटुक चतुर्वेदी दोबारा मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए । नरेश मेहता कक्ष में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धनदास मेहता ने की । ऋषि श्रृगांरी व्दारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । खचाखाच भरे कक्ष में श्री बटुक चतुर्वेदी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने पर अनेक साहित्यकारों व्दारा श्री बटुक चतुर्वेदी को बधाई दी गई । श्री चतुर्वेदी ने शीघ्र ही अपना पदभार संभाला तथा लेखक संघ को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लिया । ‘चौपाल ‘ परिवार ओर से श्री बटुक चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई । –.डा शंकर सोनाने,सम्पादक चोपालफोटो एलबम के लिए नीचे दिए पते पर क्लिक करें http://drshankarsonane.picsquare.com/album/Default%20Album