बटुक चतुर्वेदी दोबारा अध्यक्ष

मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद का निर्वाचन आज दिनांक 10 फरवरी 2008 को भोपाल स्थित हिन्दी भवन में किया गया । श्री बटुक चतुर्वेदी दोबारा मध्यप्रदेश हिन्दी लेखक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए । नरेश मेहता कक्ष में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धनदास मेहता ने की । ऋषि श्रृगांरी व्दारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । खचाखाच भरे कक्ष में श्री बटुक चतुर्वेदी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने पर अनेक साहित्यकारों व्दारा श्री बटुक चतुर्वेदी को बधाई दी गई । श्री चतुर्वेदी ने शीघ्र ही अपना पदभार संभाला तथा लेखक संघ को और अधिक गति प्रदान करने का संकल्प लिया । चौपाल परिवार ओर से श्री बटुक चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई ।                                          –.डा शंकर सोनाने,सम्पादक चोपालफोटो एलबम  के लिए नीचे दिए पते पर क्लिक करें  http://drshankarsonane.picsquare.com/album/Default%20Album             

Published in: on February 10, 2008 at 4:39 pm

The URI to TrackBack this entry is: http://choupal.wordpress.com/2008/02/10/%e0%a4%ac%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%a7/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment