सान्ध्य प्रकाश के पत्रकार अशोक शर्मा का निधन
दैनिक जागरण : भोपाल दिनांक 19 मार्च 2008 ।
सुपरिचित रचनाकार डा शंकर सोनाने के दामाद अशोक शर्मा का देहावसान गत दिनों मारूतिवेन दुर्घटना में हो गया । अशोक शर्मा दैनिक सान्ध्य प्रकाश के पत्रकार थे । अशोक शर्मा अपने मित्रों के साथ दिनांक 16 मार्च 2008 को विदिशा से मारूतिवेन में बैठकर आ रहे थे । दोपहर बारह बजे के आसपास भोपाल से 15 किलोमीटर की दूरी पर मारूतिवेन दुर्घटना हुई है । विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि उसी समय उनकी मृत्यु हो गई थी । गंगा हस्पताल के डा सिंह मारूतिवेन चला रहे थे । डा सिंह व्दारा अशोक शर्मा के परिजनों को उनके दुर्घटना की सूचना लगभग सात घण्टे बाद दी । बिना पूर्व अनुमति के उनके व्दारा अशोक शर्मा के सिर का आपरेशन किया गया । अशोक शर्मा दिनांक 16 ,17,18 तथा 19 मार्च तक भोपाल के नर्मदा हस्पताल में भरती रहे । चिकित्सकों व्दारा उनके परिजनों को दिगभ्रमित किया गया । दिनांक 18 मार्च को मिडिया व्दारा अचानक नर्मदा हस्पताल में आकर जानकारी प्राप्त करने के दौरान चिकित्सकों व्दारा उनको मृत घोषित किया गया । पुलिस ने डा सिंह के विरूद्ध धारा 304 के अन्तर्गत प्रकरण कायम किया है ।
The URI to TrackBack this entry is: http://choupal.wordpress.com/2008/03/28/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/trackback/